Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉकी: कप्तानी रानी रामपाल बोलीं- सेम टीम के चयन से प्लेयर्स को समझने में मिली मदद

भुवनेश्वर
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने कहा कि ओलिंपिक क्वॉलिफायर से पहले चयन में निरंतरता से उनकी टीम की सदस्यों को एक दूसरे को समझने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि आगामी एफआईएच ओलिंपिक क्वॉलिफायर में जब उनकी टीम खेलेगी तो घरेलू समर्थन उनके लिए मनोबल बढ़ाने वाला होगा।

मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने 18 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की जिसमें उन्होंने इस महीने के शुरू में इंग्लैंड के अभ्यास दौरे पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ियों को बरकरार रखा। रानी ने कहा, ह्यखिलाड़ियों का हमारा ग्रुप काफी समय से एक दूसरे के साथ खेल रहा है और इससे निश्चित रूप से सभी टीम सदस्यों को अच्छी तरह से समझने में मदद मिली। हम एक दूसरे को मैदान के अंदर-बाहर अच्छी तरह जानते हैं, इससे हमें काफी मदद मिली। हम यहां क्वॉलिफायर में अमेरिका से भिड़ने को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयारी कर रहे हैं।