खेल डेस्क। कभी-कभी सोशल मीडिया और मीडिया में गलती से ऐसी खबरें भी चल जाती है जिसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं होता है। अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी से जुड़ी एक ऐसी ही खबर ने क्रिकेट जगत को सुन्न कर दिया।
इस क्रिकेटर के निधन की झूठी खबर आग की तरह फैल गई। यह खबर पढक़र क्रिकेट जगत भी हैरान रह गया। इस बात को सुन मोहम्मद नबी के प्रशंसकों के साथ क्रिकेट जगत में जुड़े कई लोगों ने बहुत ही दुख जताया। चारों तरफ फैली इस खबर का खंडन खुद मोहम्मद नबी को ही करना पड़ा।
पहला टेस्ट: अब जडेजा ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड, इस ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज का कीर्तिमान किया ध्वस्त
अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर ने एक ट्वीट कर अपने निधन होने की झूठी खबर का खंडन करते हुए लिखा कि अल्हम्दुलिल्लाह मैं पूरी तरह से अच्छा हूं, मेरे निधन के बारे में कुछ मीडिया आउटलेट्स द्वारा प्रसारित खबर अफवाह है। धन्यवाद।
सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव बने आरसीए के नए मुखिया, इन्होंने भी दर्ज की जीत
इस क्रिकेटर ने अपना अन्तिम अन्तरराष्ट्रीय मैच हाल ही में 21 सितम्बर को बांग्लोदश के खिलाफ खेला था। मोहम्मद नबी की गिनती दुनिया के दिग्गज ऑलराउंडरों में होती है।