Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दास, नायक और अरुणा ने विश्व कलात्मक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में किया निराश

नई दिल्ली
भारतीय महिला जिम्नास्ट विश्व कलात्मक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में कोई चुनौती पेश नहीं कर पाई और कोई भी व्यक्तिगत स्पर्धाओं के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। ऑल-राउंड क्वालिफिकेशन में प्रणति नायक 45.832 अंक और प्रणति दास 45.248 अंक से क्रमश: 127वें और 132वें स्थान पर रहीं। वॉल्ट स्पर्धा में प्रणति नायक ने अपने पहले प्रयास में 14.200 अंक जुटाए पर दूसरे प्रयास में ‘न्यूट्रल डिडक्शन’ के कारण वह फाइनल से बाहर हो गईं। वह वॉल्ट क्वालिफिकेशन में 27वें स्थान पर रहीं।

वहीं अनइवन बार्स क्वालिफिकेशन में प्रणति नायक 10.566 अंक से, प्रणति दास 9.916 अंक से और अरुणा रेड्डी 8.925 अंक से क्रमश: 164वें, 182वें और 193वें स्थान पर रहीं। बैलेंस बीम क्वालिफकेशन में दास (10.866), अरुणा (10.200) और नायक (9.933) क्रमश: 138वें, 164वें और 174वें स्थान पर रहीं। फ्लोर एक्सरसाइज क्वालिफिकेशन में  दास (11.466) 151वें और नायक (11.133) 179वें स्थान पर रहीं। अरुणा फिनिश नहीं कर सकीं।