Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शमी ने की इस खास मामले में कपिल और श्रीनाथ की बराबरी

 विशाखापट्टनम 
टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए विशाखापट्टनम में खेले गए पहले पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 203 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। दूसरी पारी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। शमी ने पांच विकेट झटके और दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में महज 191 रनों पर ऑलआउट हो गई।

इस दौरान शमी ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। शमी इस दौरान कपिल देव और जवागल श्रीनाथ के साथ एक खास क्लब में भी शामिल हो गए। भारत की ओर से भारतीय मैदान पर दूसरी पारी में पांच विकेट लेने वाले शमी कपिल और श्रीनाथ के बाद तीसरे तेज गेंदबाज हैं। शमी ने टेम्बा बवुमा, कप्तान फैफ डु प्लेसी, क्विंटन डिकॉक, डेन पीट और कगीसो रबाडा के विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका को 395 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था, लेकिन टीम 191 रनों पर ही सिमट गई।
 शमी पहले ऐसे गेंदबाज भी बन गए हैं, जिनके खाते में 2018 से अभी तक दूसरी पारी में तीन या इससे ज्यादा फाइव-विकेट हॉल्स हैं। रविंद्र जडेजा ने भी दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया और चार विकेट झटके। वहीं पहली पारी में सात विकेट लेने वाले आर अश्विन के खाते में एक विकेट आया। अश्विन ने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में 350 रनों का आंकड़ा छुआ। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट लेने के मामले में उन्होंने श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की।म