Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशेज में शानदार प्रदर्शन का स्मिथ को मिला ये बड़ा इनाम

खेल डेस्क। एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ अब तीन साल बाद अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से टी-20 क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।

युवराज सिंह का इन पांच अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था नाम, एक ने पिछले साल ही बॉलीवुड अभिनेता की साथ की शादी

साल 2016 में अपना अन्तिम टी-20 मैच खेलेने वाले स्मिथ को श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

भारत को लगा बड़ा झटका, इस खिलाड़ी को चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से होना पड़ा बाहर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगामी टी-20 विश्व कप को देखते हुए इन दोनों सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को भी अपनी टीम में जगह दी है। वार्नर भी लम्बे समय बाद ऑस्ट्रेलिया की ओर से टी-20 मैच खेलेंगे। इन दोनों सीरीजों के लिए ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को जगह नहीं मिली है।

ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम: एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडरमॉट, केन रिचड्र्सन, बिली स्टेनलेक, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, एंड्रयू टाई, एडम जाम्पा।