खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सूरत में खेले गए चौथे टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन कर शैफाली वर्मा ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शैफाली वर्मा सबसे कम उम्र में अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर बनने के कारण हाल ही में सुर्खियों में आई थी।
https://ift.tt/2nu16dj
इस महिला क्रिकेट की टे्रनिंग के बारे में जानकर एक बार तो आप हैरान ही रह जाएंगे। शैफाली वर्मा को क्रिकेट ट्रेनिंग हासिल करने के लिए लडक़ा बनना पड़ता था।उन्हें लडक़ा बनने के बाद ही क्रिकेट अकैडमी में प्रवेश मिला था।
https://ift.tt/2nu16dj
एक समाचार पत्र के अनुसार, इस बात की जानकारी शैफाली वर्मा के पिता संजीव वर्मा ने दी है। रोहतक में लड़कियों के लिए एक भी अकैडमी नहीं थी। रोहतक की सभी क्रिकेट अकैडमियों द्वारा प्रवेश देने से इंकार करने के बाद शैफाली वर्मा को अपने बाल कटवाने लड़े थे। इसके बाद ही उन्हें एक लडक़े के रूप में अकैडमी में प्रवेश मिला। शैफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना क्रिकेट करियर शुरू किया।
https://ift.tt/2nu16dj