खेल डेस्क। क्रिकेट मैदान में कभी-कभी ऐसी घटनाएं भी हो जाती है जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता है। ऐसा ही पचास के दशक के भारतीय क्रिकेटर अब्बास अली बेग के साथ हुआ था। उस समय उनकी गिनती दुनिया के सबसे सुंदर क्रिकेटरों में होती थी।
विशाखापट्टनम में बना टेस्ट इतिहास का ये बड़ा रिकॉर्ड, लगी छक्कों की झड़ी
1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में एक लडक़ी ने मैदान पर आकर ही सरेआम इस क्रिकेटर को किस कर दिया था। कानपुर में खेले गए इस टेस्ट मैच के दौरान गल्र्स स्टैंड से निकलकर एक मैदान में आई लडक़ी ने सभी के सामने अब्बास अली बेग को चूम लिया।
इस स्टार क्रिकेटर के निधन की फैली झूठी अफवाह, खुद को आना पड़ा सामने
इसे देखकर एक बार तो मैदान में सन्नाटा छा गया, लेकिन थोड़ी देर बार ही दर्शक इस घटना पर तालियां बजाने लगे।अब्बास अली बेग भारत की ओर से केवल दस टेस्ट मैच ही खेल सके हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक की मदद से 428 रन बनाए थे।