Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने छह साल दोहराया ये कारनामा, मयंक अग्रवाल ने भी रचा ये इतिहास

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (166) और मयंक अग्रवाल (136) की नाबाद तिहरी शतकीय साझेदारी की मदद से भारत ने विशाखापत्तनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन विशाल स्कोर की नींव रख दी है।

बतौर ओपनर डेब्यू टेस्ट में रोहित शर्मा ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

भारत ने दूसरे दिन समाचार लिखे जाने तक बिना किसी नुकसान के 306 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 166 और मयंक अग्रवाल 136 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

एलिसा हीली ने टी-20 क्रिकेट में बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड, बना डाले इतने रन

पहली बार टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग कर रहे रोहित शर्मा ने छह साल बाद 150 से अधिक रन की पारी खेली है। इससे पहले उन्होंने छह साल पहले अपने डेब्यू टेस्ट में 177 रन की पारी खेली थी।

रोहित शर्मा ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 22 चौके और पांच छक्के लगाए हैं। वहीं मयंक अग्रवाल ने अपनी पारी में 16 चौके और तीन छक्के लगाए हैं।