Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला

नई दिल्ली
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज से टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला मैच विशाखापट्टनम डॉ. वाइ. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने इस मैच में नियमित विकेटकीपर ऋषभ पंत की जगह ऋद्धिमान साहा को उतारा है। साहा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका में खेला था।
 
दोनों टीम इस प्रकार हैं

भारत की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडन मार्कराम, डीन एल्गर, थ्युनिस डि ब्रुयिन, तेम्बा बावुमा, फाफ डुप्लेसी (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, वर्नोन फिलेंडर, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, डेन पीट, कगीसो रबाडा