Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पारिवारिक कारणों से एटीपी कप से हटे फेडरर

पेरिस
रोजर फेडरर ‘पारिवारिक कारणों’ का हवाला देकर एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट से हट गए हैं जिसका आयोजन पहली बार जनवरी में आस्ट्रेलिया में किया जाएगा। फेडरर ने बयान में कहा, ‘‘बेहद खेद के साथ मैं पहले एटीपी कप टूर्नामेंट से हट रहा हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले हफ्ते जब मैंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की हामी भरी थी तो यह बेहद मुश्किल फैसला था क्योंकि इसका मतलब था कि परिवार को कम समय और सत्र की बेहद कड़ी शुरुआत।’’ दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फेडरर ने कहा, ‘‘आगामी वर्ष के बारे में अपने परिवार और टीम के साथ काफी चर्चा के बाद मैंने फैसला किया कि घर में दो अतिरिक्त हफ्ते बिताना मेरे परिवार और मेरे टेनिस दोनों के लिए फायदेमंद होगा।’’ फेडरर के हटने के बाद टूर्नामेंट से उनके देश स्विट्जरलैंड को भी हटा दिया गया है।