Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चीन ओपन: नाओमी ओसाका और डोमिनिक थीम ने जीता खिताब, बार्टी और सितसिपास हारे

मुंबई
जापान की स्टार खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी को हराकर चीन ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को चीन की राजधानी बीजिंग में खेले गए फाइनल मुकाबले में ओसाका ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार बार्टी को 3-6, 6-3, 6-2 से हराया।

जापान की दो बार ग्रैंड स्लैम विजेता ओसाका ने 110 मिनट के खेल में पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और आखिरी के दोनों सेट अपने नाम किए। 21 वर्षीय ओसाका का यह 2019 का तीसरा और करियर का पांचवां खिताब है।

वहीं पुरुषों में शीर्ष वरीय डोमिनिक थीम ने पहला सेट गंवाने के बाद आखिरी के दोनों सेटों में ग्रीस के सितसिपास को 3-6, 6-4, 6-1 से हराकर चीन ओपन का खिताब जीत लिया। पांचवीं रैंक के 26 वर्षीय ऑस्ट्रियन खिलाड़ी ने रविवार को ग्रीस के खिलाड़ी को हराकर अपना करियर का 15वां खिताब जीता।