खेल डेस्क। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कराची में खेले गए तीसरे मैच के लिए मैदान पर उतरने के साथ पाक कप्तान सरफराज अहमद ने अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज करवा ली है।
https://ift.tt/2nu16dj
रोहित शर्मा ने छह साल दोहराया ये कारनामा, मयंक अग्रवाल ने भी रचा ये इतिहास
यह सरफराज का बतौर कप्तान 50वां मैच था। इसके साथ ही वह एक दिवसीय क्रिकेट के 50 मैचों में कप्तानी करने वाले भारत के दिग्गज क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के बाद दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं। इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान धोनी पाक कप्तान सरफराज से बहुत ही आगे हैं। धोनी ने 200 वनडे मैचों में टीम की कप्तानी की है।
https://ift.tt/2nu16dj
तीसरे वनडे में श्रीलंका ने पाकिस्तान को पांच विकेट से शिकस्त दी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 297 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में पांच विकेट पर 299 रन बनाकर जीत हासिल की।
https://ift.tt/2nu16dj