Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शतक लगाकर विराट ने इंजमाम को छोड़ा पीछे, इस महान खिलाड़ी के रिकॉर्ड की बराबरी की

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शतक लगाकर अपने नाम नई उपलब्धि दर्ज करवा ली है।

विराट कोहली के बाद अब ये क्रिकेटर भी करेगा फिल्म अभिनेत्री के साथ शादी, इस तारीख को एक दूसरे के हो जाएंगे दोनों

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को पीछे छोड़ दिया है।

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 26वां शतक लगाया। वहीं इंजमामके नाम 25 शतक दर्ज है। विराट ने इस मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज गैरी सोबर्स की बराबरी कर ली है। सोबर्स ने भी क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 26 शतक लगाए हैं। विराट कोहली (नाबाद 101) ने अपनीशतकीय पारी के दौरान 173 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके लगाए।

श्रीलंका के इस बल्लेबाज ने अपने डेब्यू मैच में ही बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड

मैच के पहले दिन भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने भी शतक लगाया था। उन्होंने 195 गेंदों में 108 रन बनाए थे। उन्होंने विशाखापत्तनम में खेले गए पहले टेस्ट में भी 215 रन की पारी खेली थी।