खेल डेस्क। विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फ्रीडम टेस्ट सीरीज के विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में छक्कों का रिकॉर्ड बना है।
इस स्टार क्रिकेटर के निधन की फैली झूठी अफवाह, खुद को आना पड़ा सामने
तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में अब तक 25 छक्के लग चुके हैं जो एक रिकॉर्ड है। इससे पहले अब तक भारत में किसी एक मैदान पर इससे ज्यादा छक्के कभी नहीं लगे। इससे पहले भारत और श्रीलंका के बीच 2009/10 में मुंबई में खेले गए टेस्ट में दोनों टीमों की ओर से 20 छक्के लगे थे।
पहला टेस्ट: अब जडेजा ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड, इस ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज का कीर्तिमान किया ध्वस्त
भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अभी तक सर्वाधिक 10 छक्के लगा चुके हैं। मयंक अग्रवाल ने छह, डीन एल्गर ने चार, डि कॉक ने दो जबकि रवीन्द्र जडेजा, फॉफ डु प्लेसिस और चेतेश्वर पुजारा ने एक-एक छक्का लगाया है।