खेल डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार से पुणे में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए मैदान पर उतरने के साथ ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लेंगे।
इसके साथ ही विराट कोहली भारत की टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को पीछे देंगे।
धोनी इस बॉलीवुड अभिनेत्री को बनाना चाहते थे अपना हमसफर, लेकिन बीच में आ गया ये क्रिकेटर
विराट कोहली का भारतीय कप्तान के रूप में यह 50वां मैच होगा। सौरव गांगुली और विराट कोहली अभी (49- 49 टेस्ट मैचों के साथ) बराबरी पर है। विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 29 मैचों में जीत दिलाई है। महेंद्र सिंह धोनी ने 60 टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी की है।
इस अनजाने से क्रिकेटर ने सीपीएल में बना डाला ये रिकॉर्ड
टीम इंडिया इस मैच को जीतकर तीन मैचों की ये टेस्ट शृंखला भी अपने नाम करना चाहेगी। भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 203 रन से शिकस्त दी थी।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिक्या रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा और शुभमन गिल।
युवराज सिंह का इन पांच अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था नाम, एक ने पिछले साल ही बॉलीवुड अभिनेता के साथ की शादी
दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), तेम्बा बावुमा, थ्युनिस डि ब्रुयिन, क्विंटन डि कॉक, डीन एल्गर, जुबैर हमजा, केशव महाराज, एडन मार्कराम, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, एरिक नॉर्टजे, वरनन फिलेंडर, डेन पीट, कागिसो रबाडा और रूडी सेकेंड।