Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ज्वेरेव को हराकर मेदवेदेव बने शंघाई मास्टर्स के विजेता

शंघाई
शानदार लय में चल रहे रूस के दानिल मेदवेदेव ने शंघाई मास्टर्स के फाइनल में रविवार को यहां अलेक्जेंडर ज्वेरेव को एकतरफा मुकाबले में हराकर साल का चौथा खिताब जीता। लगातार छठे टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे 23 साल के इस खिलाड़ी ने 74 मिनट तक चले मुकाबले में जर्मनी के खिलाड़ी को 6-4, 6-1 से हराया। विश्व रैंकिग में चौथे स्थान पर काबिज मेदवेदेव के लिए 22 वर्षीय खिलाड़ी के खिलाफ पिछले पांच मुकाबलों में यह पहली जीत है। ज्वेरेव ने नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर जैसे दिग्गजों को हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी।