Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टेस्ट में मोहम्मद शमी ने बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला गया पहला टेस्ट मैच भारत ने 203 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच मेें रोहित शर्मा, रविचन्द्रन अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रिकॉर्ड बनाए।

जन्मदिन विशेष: ये क्रिकेटर बनना चाहता था इंजीनियर पर पिता के कहने पर बन गया भारत का दिग्गज गेंदबाज

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लेकर कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाएं। बतौर तेज गेेंदबाज उन्होंने भारतीय धरती पर दूसरी पारी में पांच विकेट लेने के मामले में कपिल देव और जवागल श्रीनाथ की बराबरी की।

रोहित शर्मा ने कर दिया ऐसा, जो टेस्ट क्रिकेट के 142 साल के इतिहास में नहीं हुआ था पहले

वहीं उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में वेंकटराघवन को पीछे छोड़ दिया है। शमी के टेस्ट में 158 और वेंकटराघवन के 156 विकेट हैं।शमी पहली पारी में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने पांच में से चार बल्लेबाजों को बोल्ड किया।