Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिटसिपास ने जोकोविच को हराकर उलटफेर किया

शंघाई
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को शुक्रवार को यहां शंघाई मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में यूनान के युवा खिलाड़ी स्टेफानोस सिटसिपास से उलटफेर का सामना करना पड़ा। अब सिटसिपास का सामना शनिवार को सेमीफाइनल में 23 साल के दानिल मेदवेदेव से होगा। सातवीं रैंकिंग के सिटसिपास ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी की और मौजूदा चैम्पियन को 3-6 7-5 6-3 से मात दी। सिटसिपास शीर्ष रैंकिंग के सर्बियाई खिलाड़ी के खिलाफ पिछले तीन मैचों में दो बार जीत हासिल कर चुके हैं। मेदवेदेव ने फैबियो फोगनिनी को 6-3 7-6 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रोजर फेडरर का सामना क्वार्टरफाइनल में जर्मनी के युवा एलेक्जेंडर ज्वेरेव से जबकि आस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम की भिड़ंत इटली के माटियो बेरेटेनी से होगी। अमेरिकी ओपन चैम्पियन राफेल नडाल कलाई की चोट के कारण शंघाई में नहीं खेल रहे हैं।