Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेनमार्क ओपन से बाहर हुईं विश्व चैम्पियन सिंधु

ओडिंसे 
वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पीवी सिंधु गुरुवार को यहां जारी डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नमेंट में उलटफेर का शिकार हो गईं। महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में साउथ कोरिया की 17 वर्षीय एन से यंग ने सिंधु को सीधे गेमों में 21-14, 21-17 से पराजित किया। इस हार के साथ ही सिंधु टूर्नमेंट से बाहर हो गईं। 

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला कुल 40 मिनट तक चला। अगस्त में स्विट्जरलैंड में आयोजित विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली वर्ल्ड नंबर 6 सिंधु और वर्ल्ड नंबर 19 एन से-यंग के बीच यह अबतक का पहला मुकाबला था। क्वॉर्टर फाइनल में साउथ कोरिया की खिलाड़ी का सामना स्पेन की दिग्गज कैरोलिना मारिन से होगा। अगस्त में विश्व चैंपियनशिप खिताब जीतने के बाद से सिंधु लगातार तीन टूर्नमेंट्स में नाकाम रही हैं।