Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टेस्ट से पहले वेस्टइंडीज टीम को लगा बड़ा झटका, ये बेहतरीन ऑलराउंडर हुआ बाहर, जानिए

भारत के खिलाफ एंटीगा टेस्ट मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम को एक बड़ा झटका लगा है। कैरेबियाई टीम के ऑलराउंडर कीमो पॉल को मुकाबले से बाहर होना पड़ा है। कीमो पॉल एड़ी की चोट की वजह से आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के आगाज मैच में वेस्टइंडीज के लिए नहीं खेल पाएंगे।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि कीमो पॉल के रिप्लेसमेंट के तौर पर मिगुल कमिंस वेस्टइंडीज की 13 सदस्यीय टीम में शामिल होंगे।

कमिंस ने भारत के खिलाफ ही 2016 में पहला टेस्ट खेला था। तब उन्होंने चार मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 48 रन देकर 6 विकेट लिए थे। कमिंस ने 13 टेस्ट में 27 विकेट लिए।

वेस्टइंडीज की टीम:

क्रैग ब्रैथवेट, शाई होप (विकेटकीपर), डेरेन ब्रावो, शामराह ब्रूक्स, शिमरोन हेटमायर, शेन डावरिच, रहकीम कॉर्नवाल, जेसन होल्डर (कप्तान), रोस्टन चेस, मिगुल कमिंस, जॉन कैंपबेल, कीमर रोच और शेनन गैब्रिएल।

दोस्तों क्या पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की टीम भारत को हराने में कामयाब हो पाएगी। कमेंट करके जरूर बताएं।



Herald