Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिलिच और सोंगा पेरिस मास्टर्स के दूसरे दौर में

पेरिस
पूर्व यूएस ओपन चैंपियन मारिन सिलिच और जो विल्फ्रेड सोंगा ने सोमवार को यहां पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनायी। सिलिच पहले गैरवरीयता प्राप्त खिलाड़ी थे जिन्होंने पोलैंड के हुबर्ट हरकास्ज को 7-6 (7/5), 6-4 से हराकर अंतिम 32 में प्रवेश किया। पेरिस मास्टर्स में 2008 में खिताब जीतने वाले सोंगा ने रूस के आंद्रे रूबलेव को 4-6, 7-5, 6-4 से पराजित किया। सोंगा यहां खिताब जीतने वाले अंतिम फ्रांसीसी खिलाड़ी हैं। फ्रांस के जेरेमी चार्डी और बेनोइट पियरे भी आगे बढ़ने में सफल रहे। चार्डी ने अमेरिका के सैम क्वेरी को 5-7, 6-3, 7-5 से हराया और अब उनका सामना विश्व में नंबर चार डेनिल मेदवेदेव से होगा। पियरे ने बोस्निया के दामिर दजुमहुर को 7-5, 6-4 से शिकस्त दी। पियरे का सामना हमवतन फ्रांसीसी गेल मोनफिल्स से होगा। क्रोएशिया बोर्ना कोरिच को फर्नांडो वर्डास्को के हाथों 3-6, 6-4, 6-3 से हार का सामना करना पड़ा। पूर्व विंबलडन चैंपियन मिलोस राओनिच ने ब्रिटेन के कैमरून नोरी को 6-3, 6-2 से हराया।