Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एटीपी चैलेंजर कप के सेमीफाइनल में हारे भारत के सुमित नागल

नई दिल्ली    
भारत के टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को यहां जारी एटीपी कैम्पानिस चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। एकल वर्ग के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाड़ी जुआन पाब्लो फिकोविचनागल ने नागल को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से मात दी।

मैच के पहले सेट में नागल का प्रदर्शन अच्छा रहा और उन्होंने अर्जेंटीना के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, नागल ने अंतिम क्षणों मे बेहतरीन ग्राउंडस्ट्रोक्स लगाए और सेट जीतकर बढ़त बनाने में कामयाब हुए। वर्ल्ड नंबर-159 नागल दूसरे सेट में अर्जेंटीना के खिलाड़ी के सामने टिक नहीं पाए। फिकोविचनागल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और मैच अपने नाम कर लिया।

नागल का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने हाल ही में ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर टूनामेर्ंट में खिताबी जीत हासिल की थी। वह इसी के साथ दक्षिण अमेरिका में क्ले कोर्ट पर टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने थे।