Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोजर फेडरर पहले एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट से हटे

नई दिल्ली
स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर पारिवारिक कारणों का हवाला देकर जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले पहले एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट से हट गए हैं। फेडरर ने कहा, ‘बेहद खेद के साथ मैं पहले एटीपी कप टूर्नामेंट से हट रहा हूं।

पिछले हफ्ते जब मैंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की हामी भरी थी तो यह बेहद मुश्किल फैसला था क्योंकि इसका मतलब था कि परिवार को कम समय और सत्र की बेहद कड़ी शुरुआत। आगामी वर्ष के बारे में अपने परिवार और टीम के साथ काफी चर्चा के बाद मैंने फैसला किया कि घर में दो अतिरिक्त हफ्ते बिताना मेरे परिवार और मेरे टेनिस दोनों के लिए फायदेमंद होगा।’