Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुणे टेस्ट जीतकर वॉ-पॉन्टिंग के खास क्लब में शामिल हुए विराट

पुणे 
भारतीय टीम ने रविवार को पुणे टेस्ट में साउथ अफ्रीका को पारी और 137 रन से करारी शिकस्त देकर 3 टेस्ट मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त के साथ सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। इस टेस्ट जीत के साथ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के दो नामचीन कप्तानों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। बतौर कप्तान विराट कोहली का यह 50वां टेस्ट मैच था और उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने 30वीं टेस्ट जीत अपने नाम की है। 50 टेस्ट में कप्तानी कर 30 या इससे ज्यादा जीत दर्ज करने कप्तानों की बात करें तो विराट दुनिया के तीसरे ऐसे कप्तान हैं। इस क्लब में उनसे आगे दो कप्तानों के नाम हैं। ये दोनों कप्तान ऑस्ट्रेलियाई हैं, जिनमें स्टीव वॉ और रिकी पॉन्टिंग का नाम शुमार है। 

50 टेस्ट में कप्तानी कर सबसे ज्यादा जीत ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के नाम हैं। बतौर कप्तान स्टीव वॉ ने अपने पहले 50 टेस्ट में सर्वाधिक 37 जीत अपने नाम की थीं। उनके बाद कंगारू टीम की कमान संभालने वाले रिकी पॉन्टिंग भी उनसे सिर्फ 2 कदम ही पीछे रहे और उन्होंने 35 जीत अपने नाम दर्ज कीं। इसके बाद 30 जीत दर्ज करने वाले विराट कोहली अब तीसरे स्थान पर हैं। 50 टेस्ट मैच की कप्तानी कर सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में स्टीव वॉ, रिकी पॉन्टिंग और विराट कोहली के बाद चौथे स्थान पर वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान विवियन रिचर्ड्स का नाम आता है। उन्होंने 27 जीत अपने नाम की थी। 

बतौर कप्तान स्टीव वॉ के पूरे करियर की बात करें तो 1999 से 2004 तक ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालने वाले वॉ ने 57 टेस्ट मैच में कप्तानी की थी। इस दौरान उन्होंने 41 टेस्ट में जीत दर्ज की और 9 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। स्टीव वॉ ने अपने कप्तानी करियर में 7 टेस्ट ड्रॉ खेले। इसके बाद 2004 से 2010 तक कंगारू टीम के कप्तान रहे पॉन्टिंग ने 77 टेस्ट मैचों के ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली और 48 मैचों में उसे जीत दिलाई, जबकि 16 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। रिकी पॉन्टिंग की कप्तानी 13 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे।