खेल डेस्क। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने विजय हजारे ट्रॉफी में तूफानी दोहरा शतक ठोककर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। केरल की ओर से गोवा के खिलाफ खेले गए इस मैच में संजू सैमसन ने 212 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली।
भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट: इस नियम के कारण कैच देकर भी नाबाद पवेलियन लौटे विराट कोहली इस कारण नाबाद पवेलियन लौटे विराट कोहली
उनकी इस पारी की सहायता से केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 373 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके साथ ही संजू सैमसन इस टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
दोहरा शतक लगाकर विराट कोहली ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड, सचिन और सहवाग का कीर्तिमान तोड़ा
उन्होंने 129 गेंदों में 21 चौके और 10 छक्कों की सहायता से ये पारी खेली। इस दौरान सैमसन का स्ट्राइकरेट 164.34 का रहा। यह किसी भी भारतीय का दोहरे शतक के लिए सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है।सैमसन की इस पारी से भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की मुश्किलें बढ़ गई होगी। अब आगामी बांग्लादेश टी-20 सीरीज के लिए संजू सैमसन के नाम पर चर्चा होना लाजमी है।