Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका से मिली करारी हार के बाद एक प्रशंसक ने कर दी पाक कप्तान सरफराज अहमद की पिटाई! वीडियो हो रहा है वायरल

खेल डेस्क। सरफराज अहमद की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को अपने घर में श्रीलंका की कमजोर टीम से तीन मैचों की टी-20 शृंखला में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

संजू सैमसन ने सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर बना डाला ये रिकॉर्ड, पंत की बढ़ी मुश्किलेें

अनुभवी खिलाडिय़ों की गैर मौजूदी में श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को उसी के घर में 3-0 से शिकस्त दी है। इस हार के बाद पाकिस्तानी प्रशंसक अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से काफी नाराज हैं।

इस हार के लिए प्रशंसकों ने सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाने की मांग की है। पाकिस्तान टीम की हार से निराश एक प्रशंसक ने तो सरफराज की फोटो के साथ शर्मनाक हरकत कर डाली।

भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट: इस नियम के कारण कैच देकर भी नाबाद पवेलियन लौटे विराट कोहली इस कारण नाबाद पवेलियन लौटे विराट कोहली

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक टीम के कप्तान सरफराज के होर्डिंग को घूंसा मारते और फाड़ते हुए दिखाई दे रहा है। पाकिस्तानी पत्रकार साज सादिक ने इस प्रकार का एक वीडियो सोशल मीडिया शेयर किया है।

A fan not happy with Sarfaraz Ahmed after the 3-0 loss to Sri Lanka #PAKvSL #Cricket pic.twitter.com/S6Biri8z4f

— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) October 10, 2019