Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाए जाने से हैरान हैं मोइन खान

लाहौर 
सरफराज अहमद को T20 की कप्तानी से हटाए जाने से पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोइन खान हैरान हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शुक्रवार को सरफराज को टेस्ट और टी-20 के कप्तान के रूप में हटाए जाने की घोषणा की थी। कप्तानी से हटाए जाने के अलावा, सरफराज को ऑस्ट्रेलिया के दौर के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम तीन T20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी। एआरवाई न्यूज ने मोइन के हवाले से बताया, 'मिसबाह और वकार यूनिस को कभी सरफराज पसंद नहीं थे। मैं हैरान हूं कि पीसीबी ने सरफराज को टी-20 की कप्तानी से हटा दिया। उन्होंने पाकिस्तान को अपने नेतृत्व में लगातार 11 T20 सीरीज जिताई हैं और आप उनके खराब प्रदर्शन के कारण हटा नहीं सकते।' 

मोइन ने यह भी कहा कि कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह को बहुत ज्यादा पावर दे दी गई है। मोइन ने कहा, 'मैं समझता हूं कि एक व्यक्ति को ज्यादा पावर दे देने से पाकिस्तान क्रिकेट का अच्छा नहीं होगा।' पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हालांकि, शनिवार को सरफराज को कप्तानी से हटाए जाने के निर्णय को समर्थन किया था।