खेल डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने खेल के दम पर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिन्हें तोडऩा किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान काम नहीं होगा।
सचिन के बल्ले से खेली थी आफरीदी ने वनडे क्रिकेट की सबसे तूफानी पारी, बनाया था ये विश्व रिकॉर्ड
आज हम उनसे जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद एक बार तो आप हंसने को मजबूत हो जाएंगे। इस बात का खुलासा सचिन ने अपनी आत्मकथा प्लेइंग इट माय वे में किया था।
जब मैदान पर ही एक लडक़ी ने कर दिया इस भारतीय क्रिकेटर को किस
उन्होंने बताया था कि 2003 आईसीसी विश्व कप के सुपर 6 चरण में जोहान्सबर्ग में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान उन्हें अंडरवियर के अंदर टिशू डालकर बल्लेबाजी करनी पड़ी थी।
किताब में उन्होंने लिखा कि मैच से पहले उनका पेट इतना खराब हो गया था कि वह खेलने की स्थिति में नहीं थे, लेकिन फिर भी स्थिति को संभालकर उन्होंने मैच खेला। अंडरवियर के अंदर टिशू डालकर बल्लेबाजी करते हुए सचिन ने 97 रन बनाकर भारत को मैच जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।