Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ‘अर्धशतक’ बना कोहली ने तोड़ दिया गांगुली का ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पुणे में शुरू हुए दूसरे टेस्ट के लिए बतौर कप्तान मैदान पर उतरने के साथ ही विराट कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

धोनी इस बॉलीवुड अभिनेत्री को बनाना चाहते थे अपना हमसफर, लेकिन बीच में आ गया ये क्रिकेटर

बतौर कप्तान 50वां मैच खेलने उतरे विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट के सर्वाधिक मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करने के मामले में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। इस मैच से पहले सौरव गांगुली और विराट कोहली (49- 49 टेस्ट मैचों के साथ) बराबरी पर थे। विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 29 मैचों में जीत दिलाई है। महेंद्र सिंह धोनी ने 60 टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी की है।

इस अनजाने से क्रिकेटर ने सीपीएल में बना डाला ये रिकॉर्ड

मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोहली ने टीम में एक बदलाव करते हुए हनुमा विहारी के स्थान पर उमेश यादव को टीम में शामिल किया।

भारत: रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।

दक्षिण अफ्रीका: मार्कराम, डीन एल्गर, थेयुनिस डे ब्रयून, टेम्बा बावुमा, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), वार्नोन फिलेंडर, सेनुरान मुथुसामी, केशव महाराज, एनरिक नोर्टजे और कागिसो रबाडा।