Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दोहरा शतक लगाकर विराट कोहली ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड, सचिन और सहवाग का कीर्तिमान तोड़ा

खेल डेस्क।टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने अन्तरराष्ट्रीय टेस्ट करियर का सातवां दोहरा शतक जड़ दिया, जिसकी बदौलत भारत ने पहली पारी में 483 रन बना लिए हैं।

विराट 295 गेंदों में 28 चौकों की मदद से 200 रन पर खेल रहे हैं। इसके साथ ही विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह विराट कोहली का सातवां शतक है।

इस मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों ही बल्लेबाजों के नाम टेस्ट क्रिकेट में छह-छह दोहरे शतक है।

विराट कोहली ने अपने 81वें मैच में ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जबकि सचिन ने 200 और सहवाग ने 104 मैचों में छह-छह दोहरे शतक लगाए थे। इससे पहले विराट ने 26वां शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर एलन बोर्डर, स्टीव वॉ, स्टीव स्मिथ और पाकिस्तान के इंजमाम उल हक को पीछे छोड़ा था।