Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका के लिए बुरी खबर, दो मैच हारने के बाद ये गेंदबाज हुआ टेस्ट सीरीज से बाहर

इंटरनेट डेस्क। हाल ही में भारत के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआत दो मैच हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल मेहमान टीम को ये बड़ा झटका उसके स्टार स्पिन गेंदबाज केशव महाराज के बची शृंखला से बाहर होने के कारण लगा है।19 अक्टूबर से शुरू होने वाले अन्तिम टेस्ट से पहले केशव महाराज कंधे में चोट लगने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। केशव महाराज इस शृंखला में अभी सबसे सफल अफ्रीकी गेंदबाज हैं। उन्होंने दोनों मैचों में कुल छह विकेट अपने नाम किये हैं।

राजस्थान: बूढ़ी महिला ने दिया "बच्ची" को जन्म.. वजन मात्र 600 ग्राम !

स्पिन गेंदबाज केशव महाराज को पुणे में दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण के दौरान कंधे में चोट लगी थी। जिसके बाद केशव महाराज के टेस्ट कराए गए जिसमें बताया गया है कि वह आखिरी टेस्ट मैच से पहले स्वस्थ नहीं हो सकेंगे। अब केशव महाराज के स्थान पर अन्तिम टेस्ट के लिए बाएं हाथ के स्पिनर जॉर्ज लिंडे को दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल किया गया है। महाराज ने गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है।

BCCI में अब चलेगी 'दादागीरी'.. सौरव गांगुली होंगे अध्यक्ष ! महिला ने दिया 6 किलो की बच्ची को 'जन्म'.. देखने वालों की लगी भीड़ ! ...फिर से गोविंदा ने इस महिला के साथ की दोबारा शादी ! जमीन विवाद में चले लाठी डंडे, वृद्ध महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा