Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब विराट कोहली ने तोड़ दिया न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाल वाला देश बना भारत

खेल डेस्क। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (35 रन पर पांच विकेट) और लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा (87 रन पर चार विकेट) की कातिलना गेंदबाजी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट में 203 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

पहले टेस्ट में मोहम्मद शमी ने बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड

इसके साथ ही भारत ने आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में जीत की हैट्रिक भी बना ली है। ऐसा करने वाली भारत पहली टीम बन गए है।पहले दो मैचों में वेस्टइंडीज को हराने बाद तीसरे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी है।

जन्मदिन विशेष: ये क्रिकेटर बनना चाहता था इंजीनियर पर पिता के कहने पर बन गया भारत का दिग्गज गेंदबाज

इस जीत के साथ ही विराट कोहली ने बतौर कप्तान सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टेफिन फ्लेमिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फ्लेमिंग ने 80 मैचों में से 28 में न्यूजीलैंड को जीत दिलाई थी। जबकि विराट कोहली केवल 49वें मैच में ही भारत को 29 में जीत दिलावा चुके हैं।