खेल डेस्क। भारत के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने अपने खेल के दम पर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने भारत को दो विश्व कप (टी-20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011) जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
भारत को लगा बड़ा झटका, इस खिलाड़ी को चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से होना पड़ा बाहर
एक समय उन्हें भारतीय टीम का सिक्कर किंग कहा जाता था। अपने खेल के दम पर युवराज सिंह ने कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को अपना दीवाना बना लिया था।
अनुष्का नहीं, ये खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री रही थी कोहली का पहला प्यार
साल 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी करने से पहले युवराज सिंह का नाम कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था। जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ युवराज सिंह नाम जुड़ा था उनमें किम शर्मा, रिया सेन, मिनीशा लांबा, प्रिती जिंटा और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। हालांकि इनमें से किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ युवराज का रिश्ता ज्यादा दूर तक नहीं चल पाया।
टी-20 क्रिकेट में लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले युवराज सिंह का दिल प्यार की पिच पर कई बार टूटा। आखिर बाद में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच से विवाह किया।