Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अगले साल फ्रेंच ओपन में खेलेंगे फेडरर

पेरिस
स्विटजरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने गुरुवार को कहा कि वह अगले साल फ्रेंच ओपन में भाग लेंगे। इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं फ्रेंच ओपन में भाग लूंगा। मैं संभवत: उससे पहले ज्यादा नहीं खेलूंगा क्योंकि मुझे इससे (टेनिस) से इतर कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताने की जरूरत है। ’’ फेडरर ने तीन साल तक अनुपस्थित रहने के बाद इस साल फ्रेंच ओपन में वापसी की थी जहां वह सेमीफाइनल में राफेल नडाल से हार गये थे। वह अगले साल तोक्यो ओलंपिक में खेलने की पहले ही पुष्टि कर चुके हैं।