खेल डेस्क। कैरेबियन प्रीमियर लीग में कई युवा खिलाड़ी अपनी चमक बिखेर मीडिया की सुर्खियों का कारण बन रहे हैं। इसमें एक और खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है। गयाना अमेजन वॉरियर्स के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने तूफानी शतक जमाकर कर सनसनी मची दी।
एशेज में शानदार प्रदर्शन का स्मिथ को मिला ये बड़ा इनाम
ब्रैंडन किंग ने इस मैच में 11 छक्कों के साथ 132 रन की तूफानी पारी खेली। यह सीपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी हैं। गयाना अमेजन वॉरियर्स किंग की आतिशी पारी की बदौलत 218 रन बनाने में सफल रही।
युवराज सिंह का इन पांच अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था नाम, एक ने पिछले साल ही बॉलीवुड अभिनेता की साथ की शादी
उनकी इस पारी की सहायता से वॉरियर्स ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 30 रन सेे हरा दिया। ब्रैंडन किंग ने केवल 72 गेंदों पर 132 रन की रिकॉर्ड पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 11 छक्के लगाए। उन्होंने अपने टी-20 करियर का पहला शतक केवल 59 गेंदों पर पूरा किया।