Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट: इस नियम के कारण कैच देकर भी नाबाद पवेलियन लौटे विराट कोहली इस कारण नाबाद पवेलियन लौटे विराट कोहली

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन दोहरी शतकीय पारी खेल कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। कोहली ने अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए नाबाद 254 रन बनाए। उन्होंने इस साल अपना पहला शतक ही दोहरे शतक के रूप में लगाया। इस मैच में वह नाबाद पवेलियन लौटे।

दोहरा शतक लगाकर विराट कोहली ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड, सचिन और सहवाग का कीर्तिमान तोड़ा

इस पारी के दौरान विराट कोहली का भाग्य पूरी तरह से साथ रहा। वह 208 रन पर कैच भी दे बैठे थे, लेकिन ये नोबॉल निकली। जब भारतीय कप्तान विराट कोहली 208 रन पर बल्ला छुआकर स्लिप में कैच दे बैठे थे तो सेनुरान मुथुस्वामी की गेंद नोबॉल रही।

शतक लगाकर विराट ने इंजमाम को छोड़ा पीछे, इन दो महान खिलाड़ियों के रिकॉर्ड की बराबरी की

हालांकि तक विराट कोहली की शानदार पारी की बदौलत भारत मजबूत स्थिति में पहुंच चुका था। भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 601 रन बनाकर घोषित की। विराट कोहली ने अपनी दोहरी शतकीय पारी के दौरान 336 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 33 चौके और दो छक्के लगाए।