Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर बना डाला ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। कप्तान मिताली राज (66) और पूनम राउत (65) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की सहायता से भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे एकदिवसीय मैच में पांच विकेट से शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट: इस नियम के कारण कैच देकर भी नाबाद पवेलियन लौटे विराट कोहली इस कारण नाबाद

दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए निर्धारति 50 ओवर में छह विकेट पर 247 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत ने 48 ओवर में ही पांच विकेट पर 248 रन बना रिकॉर्ड जीत अपने नाम दर्ज करवाई।

यह टीम इंडिया का लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरी सीरीज अपने नाम की। इससे पहले उसने टी-20 सीरीज में भी मेहमान टीम को हराया था। मिताली और पूनम ने तीसरे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की।

दोहरा शतक लगाकर विराट कोहली ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड, सचिन और सहवाग का कीर्तिमान तोड़ा

पूनम ने 92 गेंदों पर खेल गई अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान सात चौके और कप्तान मिताली ने 82 गेंदों की अपनी पारी में आठ चौके लगाए। हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए।