Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋद्धिमान साहा दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर: सौरव गांगुली

नई दिल्ली    
भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले काफी कन्फूयज था। उनके पास ऋद्धिमान साहा और ऋषभ पंत के रूप में दो विकेट कीपर थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि किसे खिलाएं। ऋषभ पंत को पहले ही लिमिटेड ओवरों में काफी मौके मिल चुके थे। साहा चोट के बाद टीम में लौटे थे। उन्होंने इंडिया ए के लिए भी अच्छा परफॉर्म किया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की टीम का ऐलान करते हु विराट कोहली ने टेस्ट से एक दिन पहले ही यह साफ कर दिया था कि साहा पहले टेस्ट में खेल रहे हैं। अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी ऋद्धिमान साहा की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया का बेस्ट विकेटकीपर बताया है।

सौरव गांगुली का कहना है कि टीम को एक विकेटकीपर पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, लेकिन यह अंततः विराट को ही तय करना है। सौरव गांगुली का कहना है कि ऋद्घिमान साहा दुनिया के बेस्ट विकेटकीपरों में शामिल हैं।

सौरव गांगुली ने विराट कोहली की बात से सहमति जताई कि ऋद्घिमान साहा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। उन्होंने कहा, ''साहा हमारा अपना लड़का है। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। ऋषभ भी सफल रहे हैं। अब कोहली को तय करना है कि वह लंबे समय तक किसे खिलाना चाहता है।''

मयंक अग्रवाल ने अपने छोटे टेस्ट करियर में ही शानदार प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया है लेकिन भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि वह बतौर सलामी बल्लेबाज उसे पहली पसंद बताने से पहले कुछ समय इंतजार करेंगे। पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए पहला मैच खेलने वाले अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में पहले टेस्ट में 215 रन बनाए।

गांगुली ने कहा, ''समस्या यह है कि हम बहुत जल्दी नतीजे निकालने लगते हैं। एक शतक के बाद हम कहने लगते हैं कि वह सलामी बल्लेबाज के रूप में पहली पसंद है। लेकिन कुछ नाकामियों के बाद हमारी राय बदल जाती है। इस चलन पर रोक लगनी चाहिए।'' गांगुली ने यह भी कहा कि बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के शानदार फॉर्म का भारत को फायदा मिलेगा।