Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा के बाद बरसा मयंक अग्रवाल का बल्ला, जड़ा करियर का पहला शतक

विशाखापत्तनम
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन रोहित शर्मा के नाम रहा था। उन्होंने बेजोड़ सेंचुरी लगाई थी, जबकि दूसरे दिन का पहला सत्र मयंक अग्रवाल के नाम रहा। भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे इस ओपनर ने दूसरे दिन के पहले सत्र में शतक पूरा किया। इस तरह एक ही पारी में अब दोनों ओपनरों के नाम शतक हो गया है। भारत की ओर से ऐसा 10वीं बार हुआ है, जब एक पारी में ओपनिंग जोड़ी ने शतक लगाया है। आखिरी बार शिखर धवन और मुरली विजय की जोड़ी ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2018 में बेंगलुरु टेस्ट में किया था।

१६ रन दूर थे मयंक अग्रवाल
दूसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ तो मयंक अग्रवाल शतक से 16 रन दूर थे, जिन्हें बनाने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने अपना 100वां रन 69वें ओवर में बनाया। भारतीय ओपनर ने केशव महाराज को सिंगल लेकर भारत में पहला शतक पूरा किया। 3 अंकों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्होंने 204 गेंदों का सामना किया। यह उनके टेस्ट करियर का भी पहला शतक है, जो 8वीं पारी में आया है। इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर 77 रन था, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में बनाया था।