Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे: त्रिपुरा ने बिहार को सात विकेट से हराया

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: जयपुर में चल रहे विजय हजारे एक दिवशीय टुर्नामेंट के अंतिम मैच में बिहार को त्रिपुरा से सात विकेट से हार का सामना करना परा. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम ने बाबुल और शाशीम के अर्धशतक पारियों के बदौलत 251 रन बनाकर आल आउट हो गयी. त्रिपुरा ने 44 वें ओवर में तीन विकेट पर 253 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया . यह बिहार का अंतिम मैच था.

बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शाशीम -76 , बाबुल –52, रहमत -46 , विवेक 24, उत्कर्ष -15 , सरफराज 9, आशुतोष 5, विकास और शिवम 2-2 , विपुल 1 (आउट नहीं) तथा चिरंजीवी ने शून्य पर अपना विकेट खोया. त्रिपुरा की ओर से अजय ने 4, नीलाम्बुज और मणि ने 2-2 तथा संजय ने एक विकेट लिया.

जवाब में उतरी त्रिपुरा की टीम ने उदयन बोस की शतकीय पारी के बदौलत 43.4 ओवर में तीन विकेट पर 253 रन बनाकर मैच को सात विकेट से अपने नाम कर लिया. त्रिपुरा की ओर से उदयन बोस ने 121, निरुपम -63 , विशाल घोष – 16 रन बनाकर आउट हुए , जबकि मैच की समाप्ति के समय तन्मय 18 और मिलिंद 22 रन पर नॉट आउट रहे. बिहार की और से शिवम् और आशुतोष ने एक – एक विकेट लिया , जबकि एक खिलाडी रन आउट का शिकार हुआ.

ये भी पढ़ें : उर्जा स्टेडियम में विजय मर्चेंट U-16 का मैच बिहार और बंगाल के बीच 17 अक्टूबर से

The post विजय हजारे: त्रिपुरा ने बिहार को सात विकेट से हराया appeared first on Live Cities.