Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जन्मदिन विशेष: ये क्रिकेटर बनना चाहता था इंजीनियर पर पिता के कहने पर बन गया भारत का दिग्गज गेंदबाज

खेल डेस्क। भारत के दिग्गज गेंदबाजों में शूमार रहे जहीर खान का आज जन्मदिन है। उनका जन्मदिन आज ही के दिन यानी 07 अक्टूबर, 1978 को महाराष्ट्र के अहमदनगर में हुआ था। आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे जहीर खान ने अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 610 विकेट लिए हैं।

रोहित शर्मा ने कर दिया ऐसा, जो टेस्ट क्रिकेट के 142 साल के इतिहास में नहीं हुआ था पहले

विपक्षियों को अपनी सटीक लाईन-लेंग्थ से खूब परेशान वाले जहीर खान पढ़ लिखकर इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन पिता के कहने पर उन्होंने अपना करियर क्रिकेट में बनाया। जहीर के पिता ने ही कहा था कि बेटा देश में इंजीनियर तो बहुत हैं तुम तेज गेंदबाज बनो और भारत के लिए खेलो।

जब अंडरवियर के अंदर टिशू डालकर बल्लेबाजी कर सचिन ने दिलाई भारत को जीत

जहीर ने 92 टेस्ट में 311 और 200 वनडे मैचों में 282 विकेट हासिल किए। वहीं उन्होंने 17 टी-20 मैचों में 17 विकेट चटकाए। जहीर विश्व कप में भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने मात्र 23 विश्व कप मैचों में 20.22 की औसत से 44 विकेट झटके। जहीर खान ने ही नकल बॉल की शुरुआत 2011 विश्व कप में की थी।