Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश सीरीज को लेकर सौरव गांगुली धोनी से करेंगे बात

महेंद्र सिंह धोनी हमेशा शांत. चुपचाप. कोई नॉर्मल मैच हो या वर्ल्ड कप का फाइनल. जीत हो या हार. धोनी हमेशा वैसे ही दिखे. हर तरह के दबाव में और हर तरह के जश्न में भी धोनी, कैप्टन कूल बने रहे. लोगों के बीच ये चर्चा आम होने लगी कि क्या धोनी को भी गुस्सा आता है अब इस सवाल का जवाब खुद धोनी ने दे दिया है. धोनी का कहना है कि मैच में जीत मिले या हार. दोनों ही स्थितियों में भावनाएं उनके मन पर हावी रही हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं भी आम इंसान हूं, लेकिन मैं किसी अन्य व्यक्ति की तुलना में अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से काबू में रखता हूं.

मुझे भी हर किसी की तरह निराशा होती है. कई बार मुझे भी काफी गुस्सा आता है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण ये है कि इनमें से कोई भी बात रचनात्मक नहीं होती है. इस स्थिति में समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करता हूं. जो काफी कारगर साबित होता है. किसी बात पर भावनात्मक होने की जगह उसके समाधान के लिए अभी क्या करना चाहिए, ये ज्यादा अहम है. मैं प्लान बनाता हूं कि इस स्थिति में और क्या किया जा सकता है. मैं जब समस्या से निपटने के बारे में सोचने लगता हूं और अपनी भावनाओं पर बेहतर तरीके से काबू कर लेता हूं.

धोनी इन दिनों छुट्टी पर हैं. जुलाई में वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है. चारो तरफ उनके रिटायरमेंट (Retirement) को लेकर चर्चा हो रही हैं. धोनी ने अपने रिटायरमेंट (Retirement) को लेकर किसी सवाल का जवाब नहीं दिया. लेकिन जिस शख्स ने दिया है उनका नाम है सौरव गांगुली. बीसीसीआई (BCCI) प्रेसिडेंट. 23 अक्टूबर को गांगुली बीसीसीआई प्रेसिडेंट का काम संभालेंगे. इसके एक दिन बाद यानी 24 अक्टूबर को बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम चुनी जाएगी.

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए गांगुली ने कहा, मैं 24 अक्टूबर को जब सेलेक्टर्स से मिलूंगा तो धोनी के बारे में बात करूंगा. मैं जानना चाहूंगा कि सेलेक्टर्स क्या सोच रहे हैं. इसके बाद मैं अपनी राय बताउंगा. मैं धोनी से भी बात करूंगा. उनसे पूछना चाहूंगा कि वे क्या चाहते हैं और क्या नहीं.



Herald