Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के बाद अब ये क्रिकेटर भी करेगा फिल्म अभिनेत्री के साथ शादी, इस तारीख को एक दूसरे के हो जाएंगे दोनों  

खेल डेस्क। भारतीय टीम में वापसी की कवायत में जुटे मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो भारतीय टीम की ओर से 54 अन्तरराष्ट्रीय मैच खेल चुके मनीष पांडे दक्षिण भारत की खूबसूरत अभिनेत्री आश्रिता शेट्टी से विवाह करेंगे।

श्रीलंका के इस बल्लेबाज ने अपने डेब्यू मैच में ही बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड

उत्तराखंड के नैनीताल में जन्में भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे 2 दिसंबर को मुंबई में विवाह करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज मनीष पांडे और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री आश्रिता एक दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं।

अब इस क्रिकेटर ने दबा दिया अपनी ही पत्नी का गला!

फिल्मी कलाकारों और क्रिकेटरों का हमेशा से ही कनेक्शन रहा है। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ विवाह किया था। वहीं युवराज सिंह ने अभिनेत्री हेजल कीच के साथ विवाह किया था। इस सूची में अब मनीष पांडे भी शामिल होने वाले हैं।