Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैं चाहता हूं कि विराट बड़े टूर्नमेंट जीतने पर ध्यान लगाएं: गांगुली

 
कोलकाता

बीसीसीआई का अध्यक्ष पद संभालने को तैयार भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने मंगलवार को कहा कि वह चाहते हैं कि भारतीय टीम प्रबंधन आने वाले समय में बडे़ आईसीसी आयोजनों में जीत हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करें।
 
गांगुली ने कहा कि वह चाहते हैं कि कप्तान विराट कोहली इस दिशा में गम्भीरता से सोचें। मुम्बई में नामांकन दाखिल करने के बाद कोलकाता पहुंचे गांगुली ने यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में संवाददाताओं से कहा, ‘हमें अब बड़े टूर्नमेंट्स जीतने पर ध्यान लगाना होगा। मैं जानता हूं कि ये लोग हर टूर्नमेंट नहीं जीत सकते लेकिन यह भी सच है कि इन लोगों ने कई टूर्नमेंट में नाकामी भी झेली है।’

गांगुली ने कहा कि आज की टीम उनके समय की टीम से काफी बेहतर है क्योंकि समय के साथ टीम मानसिक रूप से ताकतवर हुई है। बकौल सीएबी प्रमुख, ‘इस समय प्रतिभा की कोई कमी नहीं। हम विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचे लेकिन खिताब तक नहीं पहुंच सके। विराट को इस दिशा में गम्भीरता से सोचना होगा। और यह काम बोर्डरूम में नहीं हो सकता।’

भारत ने अपना आखिरी आईसीसी टूर्नमेंट महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 में जीता था। इंग्लैंड में भारत ने 50 ओवर का चैंपियंस ट्रोफी खिताब अपने नाम किया था। कोहली की कप्तानी में भारत इस साल इंग्लैंड में आयोजित आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा और हार गया।