Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जर्मनी के स्टार फुटबॉलर बैस्टियन श्वेनस्टाइगर ने संन्यास लिया

शिकागो
जर्मनी के पूर्व कप्तान बैस्टियन श्वेनस्टाइगर ने मंगलवार को फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है. 35 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह इस मेजर लीग सॉकर (एमएसएल) के इस सीजन के अंत में संन्यास लेंगे. श्वेनस्टाइगर एमएसएल में शिकागो फायर के लिए खेलते थे. श्वेनस्टाइगर 2014 में फीफा विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थे. उन्होंने 2004 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच जीता था और जर्मनीके लिए कुल 121 मैच खेले.

एमएलएस का रेगुलर सीजन छह अक्टूबर को खत्म हुआ और शिकागो की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई. इसका मतलब है कि ओर्लान्डो सिटी के खिलाफ मिली 2-5 की हार उनका आखिरी मैच था.