Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक नायर ने अचानक से लिया संन्‍यास, प्रशंसक हैरान !

इंटरनेट डेस्क। अनुभवी ऑलराउंडर अभिषेक नायर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। अभिषेक नायर फिलहाल कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) की फ्रेंचाइजी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) के साथ सपोर्ट स्‍टाफ के रूप में जुड़े हुए हैं। पिछले महीने ही उन्‍होंने बीसीसीआई और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी। 36 साल के ऑलराउंडर ने 103 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 2017-18 सीजन में मुंबई ने उन्‍हें टीम से बाहर कर दिया।

जानिए, जो लोग सिगरेट पीते है उनको अधिकतर संतान पैदा होती है लड़कियां

इसके बाद नायर ने पुडुचेरी का प्रतिनिधित्‍व किया, जहां उन्‍होंने अपने आखिरी चार प्रथम श्रेणी मैच खेले। अपने प्रथम श्रेणी करियर में नायर ने 103 मैचों में 13 शतक और 32 अर्धशतकों की मदद से 5749 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 259 रन रहा। वहीं गेंद के साथ नायर ने 31.47 की औसत से 173 विकेट चटकाए। नायर अब कोचिंग में अपने हाथ आजमाएंगे। वह बेंगलुरु में कोलकाता नाइट राइडर्स एकेडमी के लीड कोच और मेंटर हैं। वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ सहायक कोच के रूप में जुड़ेंगे। वहां नायर न्‍यूजीलैंड के पूर्व कप्‍तान ब्रेंडन मैकुलम के साथ काम करते दिखेंगे, जो केकेआर के हेड कोच हैं।

ये तीन अभिनेता पहली ही फिल्म में हो गए थे फ्लॉप लेकिन आज करते हैं बॉलीवुड पर राज... तोते को क्यों कहाँ जाता है एक समझदार पक्षी, जानिए रोचक तथ्य... इस देश के लोग हर वक्त 'गुनगुनाते' रहते हैं भारतीय फिल्मों के गाने... अंधविश्वास के चलते पुरुषों ने नहीं उठाया 'प्रसूता' का शव.. महिलाओं ने अंतिम यात्रा निकाल शव दफनाया !