Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो गया ये अनचाहा भारतीय रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने बल्ले के दम पर कई रिकॉर्ड बनाए हो, लेकिन इस मैच में उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है जिसे कोई भी बल्लेबाज नहीं बनाना चाहेगा।

धोनी इस बॉलीवुड अभिनेत्री को बनाना चाहते थे अपना हमसफर, लेकिन बीच में आ गया ये क्रिकेटर

रोहित शर्मा इस टेस्ट की दोनों ही पारियों में शतक लगाने के बाद स्टंप आउट हुए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा 80 साल बाद देखने को मिला है। इससे पहले 1939 में इंग्लैंड के क्रिकेटर वैली हेमंड टेस्ट मैच की दोनों पारियों में स्टंप आउट हुए थे।

इस अनजाने से क्रिकेटर ने सीपीएल में बना डाला ये रिकॉर्ड

रोहित शर्मा किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में इस प्रकार आउट होने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विशाखापट्टनम में ख्ेाले गए इस मैच में रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज की गेंद पर स्टंप हुए।

उनको दोनों बार ही मेहमान टीम के विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक ने स्टम्प आउट किया। रोहित शर्मा ने इस मैच की पहली पारी में 176 और दूसरी पारी में 127 बन बनाए थे।