इंटरनेट डेस्क। जुलाई में खेले गए इस साल क्रिकेट 'वर्ल्ड कप 2019' के फाइनल मुक़ाबले में बाउंड्री नियम पर विवाद के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को इसमें कई तरह के सुधार किये है। इस मैच के टाई होने पर न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को विजेता घोषित करने पर भयंकर विवाद हुआ था। बोर्ड मीटिंग के बाद ICC ने कहा कि अगर फाइनल और सेमीफाइनल मैच टाई होता है तो सुपर ओवर तब तक कराया जायेगा, जब तक एक टीम दूसरी टीम से ज्यादा रन नहीं बना लेती। ये नियम वनडे और टी20 में लागू होगा।
राजस्थान: बूढ़ी महिला ने दिया "बच्ची" को जन्म.. वजन मात्र 600 ग्राम !
आईसीसी के अनुसार, ग्रुप स्टेज में अगर सुपर ओवर टाई रह जाता है तो मैच टाई रहेगा। सेमीफाइनल और फाइनल मैच में सुपर ओवर के नियम में केवल एक बदलाव किया गया है। इसमें जीत का फैसला विरोधी से ज्यादा रन बनाने होंगे। यह सुपर ओवर तब तक कराया जाएगा, जब तक एक टीम दूसरी से ज्यादा रन नहीं बना लेती।
महिला ने दिया 6 किलो की बच्ची को 'जन्म'.. देखने वालों की लगी भीड़ !
2019 में हुए इस वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में सुपर ओवर खेला गया। आज तक वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ। यह भी पहली बार हुआ था, जब मैच और सुपर ओवर, दोनों टाई हो गए। न्यूजीलैंड ने पहले 241 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम 241 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। सुपर ओवर में इंग्लैंड ने 15 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने इस लक्ष्य की बराबरी तो कर ली, लेकिन जीत के लिए जरूरी एक रन नहीं बना पाई थी। इसके बाद बाउंड्री काउंट नियम लागू हुआ। पूरे मैच में इंग्लैंड ने 26 और न्यूजीलैंड ने 17 बाउंड्री लगाईं। ज्यादा बाउंड्री लगाने की वजह से इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया।
लिफ्ट देने के बहाने महिला को कार में बैठाया, फिर रास्ते में किया दुष्कर्म..! ...फिर से गोविंदा ने इस महिला के साथ की दोबारा शादी ! जमीन विवाद में चले लाठी डंडे, वृद्ध महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा ये चीजें LIfe में रोमान्स को कर देंगी दोगुना, हर तरफ होगा प्यार