Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

निशानेबाज दीपक ने भारत के लिए हासिल किया 10वां ओलंपिक कोटा

दोहा

दीपक कुमार ने 14वीं एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में मंगलवार को पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता. इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक का दसवां कोटा भी हासिल किया.

दीपक ने टूर्नामेंट के पहले दिन फाइनल में 145 अंक बनाए. पिछले साल गुडालजारा में आईएसएसएफ विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाले दीपक ने क्वालिफाइंग में 626.8 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर रहकर आठ खिलाड़ियों के फाइनल में प्रवेश किया था.

भारत इस चैम्पियनशिप से पहले ही टोक्यो के लिए 9 कोटा स्थान हासिल कर चुका था तथा वह एशियाई क्षेत्र में चीन (25 कोटा), कोरिया (12) और मेजबान जापान (12) के बाद चौथे नंबर पर है.

इस स्पर्धा में भारत के तीन निशानेबाजों में सबसे अधिक अनुभवी दीपक अपेक्षाओं पर खरे उतरे और कोटा स्थान हासिल करने में सफल रहे. दीपक पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले दूसरे भारतीय निशानेबाज हैं. उनसे पहले दिव्यांश सिंह पंवार ने कोटा हासिल किया था.