Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय बल्लेबाज ने केवल 13 गेंदों पर बना डाला अर्धशतक, इन्होंने लगाए शतक

खेल डेस्क। शुभमन गिल (143), मयंक अग्रवाल (120) और सूर्य कुमार यादव (नाबाद 72) की शानदार पारियों की सहायता से रांची में खेले जा रहे देवधर ट्रॉफी मैच में इंडिया सी ने इंडिया ए के खिलाफ 50 ओवर में 3 विकेट पर 366 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

T20 में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम है भारतीय टीम

इंडिया सी की पारी में कप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 142 गेंदों में 143 रनों की शतकीय पारी ख्ेाली। वहीं मयंक अग्रवाल ने 111 गेंदों में 120 रनों बनाए।पारी का मुख्य आकर्षण मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रहे। जिन्होंने शानदार पावर हिटिंग की सहायता से केवल 29 गेंदों में नाबाद 72 रन की तूफानी पारी खेल दी।

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक नायर ने अचानक से लिया संन्‍यास, प्रशंसक हैरान !

एक वक्त मुम्बई का ये बल्लेबाज 16 गेंदों में 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद था। इसके बार उन्होंने अपना गियर बदलते हुए अगली 13 गेंदों पर 54 रन डाले। शुभमन गिल ने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। मयंक अग्रवाल ने 15 चौके और एक छक्के की सहायता से शतक लगाया।